Friday, September 11metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

टैक्‍सी चलाते वक्‍त ड्राइवर की तबीयत हुई खराब, सात लोगों को मारी टक्‍कर

मुंबई: बुधवार की शाम मुंबई के भायखला में एक टैक्सी ने 7 लोगों को टक्‍कर मार दी. बताया जाता है कि टैक्सी ड्राइवर की अचानक से तबीयत ख़राब हो गई, जिसकी वजह से टैक्सी पर से उसका नियंत्रण हट गया और टैक्सी राह चलते लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती रही.
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन 7 लोग जख्मी हो गए हैं.
टिप्पणियां पुलिस के मुताबिक, आरोपी टैक्सी ड्राइवर रिजवान खान को हिरासत में लेकर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, उसे मर्जिक दौरा पड़ गया था. इसके बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हादसे में टैक्सी के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. घायलों को पास के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *