Tuesday, August 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 12 अप्रैल 2018

मेष – शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। लोकहित का कार्य कर पाएंगे। कारोबारी व्यापार का विस्तार कर सकेंगे, जिससे लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। अधिक लोगों से संपर्क से लाभ मिलेगा।

वृषभ – आज आपका जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आज सोच-समझकर फैसला लें। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धन हानि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।

मिथुन – जमीन संबंधी कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। आज आप जरूरी फैसला लेने से द्विधा का अनुभव करेंगे। आज के दिन यात्रा पर जाने से बचें। आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। नींद पूरी ना होने से शारीरिक अस्वस्थता रहेगी।

कर्क – आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे। नए कार्य की शुरूआत कर सकेंगे। जिसमें आपको लाभ मिलेगा। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। दोस्तों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी।

सिंह – संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी।

कन्या – कारोबार के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ हो सकता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने के योग हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सगे- सम्बंधियों से मुलाकात होगी और सुख- आनंद की प्राप्ति होगी।
तुला – स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपको वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आध्यात्म की ओर ध्यान बढ़ेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

वृश्चिक– नौकरी मिलने के योग हैं। महिला मित्रों से लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। आज गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। मांगलिक कार्य होंगे।

धनु – आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज शारीरिक तथा मानसिक रुप से अस्वस्थ्य महसूस करेंगे। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्य के व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

मकर – संतान सुख में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। किसी यात्रा पर जाने से बचें। संतानों की चिंता रहेगी। आय में व्‍यवधान एवं खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ – आज आपको अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है।

मीन – कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मन व्यग्र रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक विषयों में संभलकर निणर्य लें। बौद्धिक विचारों का अनुभव कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *