Tuesday, August 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

अाधी रात को राहुल गांधी के कैंडल मार्च में धक्का मुक्की, भड़की प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ दुष्कर्मकांड के विरोध में गुरुवार रात 12 बजे कांग्रेस ने मान सिंह रोड से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला। भारी भीड़ में प्रियंका को काफी परेशानी हुई और उनसे धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जमकर खरीखोटी सुनाई। मार्च के दौरान प्रियंका को चारों तरफ से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था और भीड़ के कारण वो बाहर नहीं निकल पा रहीं थीं। धक्का-मुक्की के दौरान वे डर गईं। वीडियो में डरी हुईं प्रियंका कोहनी मारकर आगे बढ़ते हुए दिखाई दीं। इस दौरान उनकी बेटी भी भीड़ में फंस गईं थी और डरकर रोने लग गई थी, जिसके बाद प्रियंका बैरीकेड को धक्का देते हुए आगे बढ़ीं और अपनी बेटी को चुप कराकर गले लगाया और भीड़ से बाहर निकाला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *