Tuesday, August 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कैब ड्राइवर ने गाया अश्लील गाना, की छेड़छाड़, केस दर्ज

नोएडा
सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सोसायटी में रहने वाली महिला वकील ने ओला कैब के चालक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब शोर मचाया तो चालक उसे धक्का देकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर 49 पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ पंकज पंत ने बताया कि पीड़ित ने गुरुवार सुबह मोबाइल से ओला कैब बुक की थी। करीब 11:45 पर चालक कय्यूम सैफी कैब लेकर सेक्टर 76 में पहुंचा। महिला का आरोप है कि जैसे ही वह कैब में बैठीं, ड्राइवर अश्लील गाने गाने लगा। जब विरोध किया तो वह उनके साथ छेड़खान करने लगा। इसके बाद जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी उसे कैब से बाहर धक्का देकर फरार हो गया।

मामले पर ओला का बयान भी आ गया है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है। ओला ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी है। वहीं पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 354 के तहत केस दर्ज किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *