Saturday, May 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

सामने आया राधे मां का नया वीडियो, एक शादी में जमकर किया डांस

मुंबई. खुद को देवी का अवतार बताने वाली विवादित धर्मगुरु राधा मां का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक शादी समारोह में अपने भक्तों के बीच ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।
बेटे के साले की शादी का है वीडियो
जानकारी के मुताबिक ये वीडियो दो दिन पुराना है। सोमवार को जयपुर में राधे मां के बेटे के साले की शादी एमएम मिठाईवाला के मालिक मनमोहन गुप्ता की पोती के साथ हुई। ये वीडियो उसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है।

क्या है वीडियो में?
जो वीडियो सामने आया है उसमें राधे मां मंच पर बैठी हुई नजर आती हैं। इसमें राधे मां बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है और उसके साथ कुछ जूलरी भी पहनी हुई है। अचानक संगीत बजने लगता है और राधे मां डांस शुरू कर देती हैं। राधे मां के डांस के बाद उनके भक्त भी झूमने लगते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *