Wednesday, May 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

हाई हील्स की वजह से बिगड़ा मां का बैलेंस, गोद से गिरकर मासूम की मौत

कल्याण, छह महीने के मासूम की जान मां की हाई हील्स के चलते जाने का एक हैरान करने वाला मामला मुंबई के कल्याण में सामने आया है। यहां के एक वेडिंग हॉल में हाई हील्स पहनने की वजह से मां का बैलेंस बिगड़ गया और उनका छह महीने का मासूम बच्चा छिटककर फर्स्ट फ्लोर से नीचे जा गिरा। फौरन परिवारवाले खून से लथपथ हालत में उसे लेकर अस्पताल भागे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद शेख नाम के बच्चे का परिवार उल्हासनगर के धोबीघाट का रहनेवाला है। रविवार को सभी कल्याण में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने रामबाग के मातोश्री हॉल गए हुए थे। परिवार शादी समारोह के बाद घर वापस लौट रहा था, तभी 23 वर्षीय फेमिदा शेख का हाई हील्स के चलते संतुलन बिगड़ गया।

गोद से छिटककर नीचे जा गिरा
इससे उनकी गोद से मासूम छिटककर नीचे जा गिरा। पुलिस ने बताया कि परिवार फौरन उसे लेकर रुक्मिणीबाई हॉस्पिटल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।

महात्मा फुले पुलिस का कहना है कि ऐक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक परिवार लोअर मिडिल क्लास से आता है। बच्चे के पिता उल्हासनगर में हेल्पर के तौर पर काम करते हैं और फेमिदा हाउसवाइफ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *