Tuesday, May 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पश्चिम रेलवे ने बेट‍िक यात्र‍ियों से वसूला 15 करोड़ का जुर्माना

मुंबई
पश्चिम रेलवे द्वारा अप्रैल, 2018 में बेटिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगभग 3 लाख 94 हजार मामले पकड़े। इन मामलों से 15.34 करोड़ रुपये जुर्माना स्वरूप प्राप्त किए गए, जो पिछले वर्ष की आलोच्य अवधि से 26 प्रतिशत अधिक हैं। इसके अलावा 728 भिखारियों और अनधिकृत फेरीवालों को रेल परिसर से बाहर किया गया और जुर्माना वसूल किया गया। इन मामलों में 141 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। पश्चिम रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल, 2018 के दौरान, दलालों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पश्चिम रेलवे द्वारा 200 जांच आयोजित की गईं। इनमें 230 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलाकर उनसे जुर्माना प्राप्त किया गया।

अप्रैल, 2018 के दौरान, सुरक्षिणी दस्ते द्वारा 12 वर्ष से अधिक उम्र के 59 स्कूली बच्चों को उपनगरीय ट्रेनों के महिला डिब्बों में सफर करते हुए पाया गया, जिन्हें वहां से हटाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *