Monday, May 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

छेड़छाड़ के आरोपी पुजारी को नग्न कर घुमाया, समर्थकों ने लोगों पर फेंका ऐसिड

बेंगलुरु
बेंगलुरु में भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने का मामला सामने आया है। महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी एक पुजारी को बेलागावी में लोगों ने नग्न कर दिया और उनको बाजार में घुमाया। यह घटना उस वक्त हुई जब महिला से छेड़खानी कर रहा पुजारी कई बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं माना। गुस्साए लोगों ने पुजारी को पकड़ लिया और उन्हें नग्न करके सरेआम घुमाया। मंदिर के पुजारी की पहचान गोपालैया के रूप में हुई है। कुछ टीवी चैनल्स द्वारा चलाए गए विडियो में पुजारी को नग्न करके घुमाए जाते हुए देखा जा सकता है। इसके बदले में पुजारी के समर्थकों ने पुजारी को पीटने वाले पर ऐसिड फेंक दिया, जिससे कई अन्य लोग भी जल गए। एक और विडियो में देखा गया कि जले हुए लोग हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं।

बता दें कि बेलागावी का कपिलेश्वर मंदिर काफी चर्चित मंदिर है, इसे ‘दक्षिण के काशी’ के रूप में भी जाना जाता है। सैकड़ों साल पुराने इस मंदिर में रोज हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं मंदिर प्रशासन के लिए काफी चिंताजनक हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *