Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

सिंगापुर के कैपेला होटल में होगी ट्रंप और किम के बीच शिखर वार्ता

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने कहा कि सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पर दि कैपेला होटल नाम के लग्जरी रिजॉर्ट में 12 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच शिखर वार्ता होगी. अगले मंगलवार को होने वाली ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए सिंगापुर ने सेंटोसा द्वीप के पर्यटक रिजॉर्ट को विशेष कार्यक्रम क्षेत्र के तौर पर नामित कर दिया. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति और (उत्तर कोरियाई) नेता किम जोंग-उन के बीच शिखर वार्ता की जगह सेंटोसा द्वीप पर दि कैपेला होटल होगी. हम आतिथ्य-सत्कार के लिए अपने सिंगापुरी मेजबानों का शुक्रिया अदा करते हैं.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *