Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

रेज़िडेंशल बिल्डिंग में आग, 100 लोगों को निकाला गया

मुंबई
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पॉश इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। वर्ली के प्रभादेवी इलाके की रेज़िडेंशल बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने के काम जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलिवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अपार्टमेंट भी इसी बिल्डिंग में है। वर्ली के प्रभादेवी इलाके में अप्पासाहेब मराठे मार्ग में स्थित 33 मंजिला इमारत में बुधवार को आग लग गई। आग लगने के बाद से अभी तक करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्राधिकरण ने आग को ‘लेवल-2’ के स्तर का बताया है। आग बुझाने के लिए 6 फायर इंजन और 2 वाटर टैंकर मौके पर पहुंच गए हैं। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि इसके स्टाफ और फायर ब्रिगेड सहायता के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास काफी तेजी के साथ किया जा रहा है। बिल्डिंग और इसके आसपास मौजूद लोगों को जरूरी मदद भी मुहैया कराया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *