Sunday, May 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

जम्‍मू-कश्‍मीर: ईद पर छुट्टी मनाने जा रहे जवान का आतंकियों ने किया अपहरण

कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले में तैनात सेना के एक जवान का आतंकियों ने अपहरण कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के राजौरी जिले का रहने वाला औरंगजेब ईद के मौके पर छुट्टियों में घर जा रहा था. इस दौरान पुलवामा जिले के कलामपुरा इलाके से जवान का अपहरण कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना मामले की जांच कर रही है.

अधिकारियों ने बताया कि औरंगजेब चार जम्मू कश्मीर लाइट इनफैंट्री में था और वर्तमान में वह शोपियां के शादीमार्ग में 44 राष्ट्रीय राइफल्स शिवर में तैनात था. उन्होंने बताया कि इकाई के सेना के जवानों ने शोपियां में सुबह नौ बजे एक कार रोकी और चालक से औरंगजेब को शोपियां पहुंचाने के लिए कहा. रास्‍ते में कलामपोरा इलाके में आतंकियों ने गाड़ी को रोका और उसका अपहरण कर लिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. जवान को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

पुलिस ने बताया कि जवान छुट्टी मनाने जा रहा था तब यह घटना हुई. जवान का पता लगाने कार्रवाई शुरू कर दी है. अभी तक कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है. इस घटना के पीछे किस संगठन का हाथ है यह अभी साफ नहीं हो पाया है. बता दें कि पिछले साल भी आतंकियों ने सेना के एक जवान उमर फयाज की अपहरण के बाद ह‍त्‍या कर दी थी. फयाज शादी में शामिल होने घर आए हुए थे. बाद में उनका शव मिला था.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *