Sunday, May 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में एयर इंड‍िया के व‍िमान की इमर्जेंसी लैंड‍िंग

मुंबई
एयर इंडिया के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से विमान को आपात स्थिति में मुंबई हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। हालांकि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-985) अहमदाबाद से मुंबई आ रही थी। अचानक 8.25 बजे विमान के हायड्रोलिक चेंबर में तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिली। इसके बाद विमान को आपात स्थिति में मुंबई हवाई अड्डे पर 8.36 बजे ‌उतार लिया गया।

एयर इंडिया प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अहमदाबाद से आ रहा यह विमान मुंबई होते हुए मस्कट के लिए रवाना होना था। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 176 यात्री थे। मस्कट के यात्रियों को उसी समय दूसरे विमान से रवाना किया जाएगा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *