Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- एक परिवार के महिमामंडन में महान सपूतों को भुला दिया गया

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार का नाम लिए बगैर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक परिवार के महिमा मंडन के लिए देश के महान सपूतों को भुला दिया गया. पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ के मोहनपुरा में वृहद सिचाई परियोजना के लोकार्पण के बाद कहा, “बीते चार वर्षों में इस सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया, पहले की सरकारों को ऐसा करने से रोका नहीं गया था लेकिन जिस दल की सरकार ने दशकों तक देश पर राज किया, उन्होंने देशवासियों के सामर्थ्य पर भरोसा नहीं किया.”
पीएम मोदी ने बगैर किसी का नाम लिए कहा, “जो लोग देश में भ्रम और झूठ फैला रहे हैं, उन्हें जमीनी हकीकत का पता ही नहीं है, इस देश में सिर्फ एक परिवार को महिमामंडित करने का काम किया गया और महान सपूतों को भुला दिया गया.” पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए उनके द्वारा भूमि सुधार के कार्यो का भी जिक्र किया. इससे पहले प्रधानमंत्री अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक, विशेष विमान से भोपाल पहुंचे थे. मोहनपुरा वृहद सिचाई परियोजना के लोकार्पण समारोह में पहुंचे पीएम मोदी ने बांध का डिजिटल लेाकार्पण किया.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *