Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

यूपी: सीएम योगी ने किया सफाई के महाभियान का आगाज, गोमती नदी साफ करने की दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह आठ बजे गोमती सफाई अभियान का आगाज किया। राजधानी लखनऊ के बैराज घाट से इस अभियान की शुरुआत हुई। गऊ घाट से 1090 चौराहे तक चलने वाले इस अभियान में नगर निगम, सिंचाई विभाग सहित कई विभागों के हजारों कर्मचारी शामिल हुए।

अधिकारियों के अलावा सफाई अभियान में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी जुटे। जिला प्रशासन की ओर से शुरू हुए इस अभियान में प्रदेश के मंत्री, भाजपा विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गोमा की सफाई के लिए पार्टी की ओर से निर्णय लिया गया है। अभियान सुबह शुरू होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, स्वाती सिंह, सुरेश तिवारी, डॉ. नीरज बोरा, सुरेश श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला समेत कई पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *