Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गरीबी से तंग आकर एक परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या

मुंबई
मुंबई के कफ परेड में शुक्रवार को एक परिवार के तीन लोगों द्वारा खुदकुशी करने से सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त प्रवीण पटेल (40), वीणा पटेल (35) और प्रभु पटेल (11) के रूप में हुई है। डीसीपी मनोज शर्मा ने बताया, ‘पुलिस को घर से सात-आठ पेज का एक सूइसाइड नोट मिला है। इसमें प्रवीण ने लिखा कि परिवार अपनी छोटी बेटी की कैंसर से मौत की वजह से अवसाद में था। उसने खुदकुशी का कारण गरीबी भी बताया और अपने इलाकों के दर्जनों लोगों पर भी आरोप लगाया। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। प्रवीण पटेल ने दो शादियां की थीं।’

सूत्रों के अनुसार, दो दिन से पटेल परिवार के घर का दरवाजा बंद था, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो घर में तीन लोग रस्सी से लटके मिले। पुलिस ने तीनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *