Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूद नाबालिग ने किया सुसाइड, कैमरे में कैद हुई घटना

मुंबई. गुरुवार को कांदिवली के ठाकुर्ली विलेज में बने ऑर्चिड इमारत की खाली पड़े 8वीं मंजिल से कूदकर एक 14 साल की बच्ची ने सुसाइड कर लिया। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। जिसमें बच्ची बिल्डिंग से गिरती हुई नजर आ रही है। लड़की ने सुसाइड क्यों किया है यह अब तक साफ नहीं है।

खिड़की से लगाई छलांग

– समता नगर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम 5 बजे के आस-पास की है। बच्ची ने खिड़की से छलांग लगाई। जिसके बाद उसे पास के सरकारी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि यह फ्लैट कई साल से खाली था।

स्थानीय लोगों ने किया बचाने का प्रयास
– सुसाइड से पहले बच्ची को कुछ लोगों ने बिल्डिंग के एक कोने पर खड़ा देख नीचे से आवाज देकर रोकने का प्रयास भी किया था। लेकिन उसने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। जानकारी के मुताबिक, लड़की हादसे वाली जगह के पास ही अपने माता-पिता के साथ रहती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *