Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पिता ने गुस्से में आकर कहा था ‘आपस में मर-कट जाओ’, बच्चे ने कर दी मासूम की हत्या

अररिया: बिहार में बेहद चिंताजनक घटना घटी है. अररिया जिले में दो बच्चों आपसी झगड़े में एक का गला काटकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके के लोग स्तब्ध हैं. साथ ही लोगों के मन में चिंता इस बात की है कि बच्चों के बीच इतनी आक्रमकता कैसे आई. पुलिस ने परिवार के लोगों से बातचीत के आधार पर कहा है कि पिछले दिनों दोनों बच्चे झगड़ा कर रहे थे, तभी इनके पिता ने गुस्से में आकर कहा था, ‘तुम दोनों आपस में मर-कट जाओ’. दोनों बच्चों के मन में पिता की यह बात कब बैठ गई यह घरवालों को पता ही नहीं चल पाया.

अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के खजूरबाड़ी में 12 वर्षीय बच्चे ने 10 साल के बच्चे की गलाकाटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे आस-पास ही रहते हैं. बताया जा रहा है कि खेल-खेल में अक्सर दोनों बच्चे झगड़ा करते थे. इसी दौरान एक बच्चे के पिता ने गुस्से में आकर कहा कि तुम ‘दोनों आपस में मर-कट जाओ’. पिता की इसी बात को एक बच्चे ने मन में बिठा लिया और सब्जी काटने वाली चाकू से दूसरे बच्चे का गला रेत दिया.

स्थानीय लोगों ने आरोपी बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया है. पकड़े गए आरोपी बच्चे ने पुलिस के सामने पिता की कही गई बातें बताई है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपी कुमार देवेंद्र सिंह के निर्देश पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है. बच्चे को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक बच्चे के पिता और आरोपी बच्चे के पिता पड़ोसी हैं और दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में बच्चे सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *