Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

इटली की महिला ने ‘टूर गाइड’ पर लगाया बलात्कार का आरोप

मुंबई
इटली की 37 वर्षीय एक नागरिक ने टूर गाइड होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने मुंबई के जुहू क्षेत्र में गत 14 जून को कैब में उससे बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने गत शुक्रवार को दर्ज करायी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना वाले दिन वह मुंबई में दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने के लिए एक बस में बैठी थी। अधिकारी ने बताया, ‘पीड़िता आरोपी व्यक्ति से 14 जून को बस टूर के दौरान मिली। उसने स्वयं की पहचान एक टूर गाइड के तौर पर दी और पीड़िता ने उसकी सेवाएं ली।’ पुलिस ने बताया कि शाम सात बजे बस टूर जुहू में समाप्त होने के बाद आरोपी ने पीड़ित को फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का बंगला दिखाने की पेशकश की जो उसी क्षेत्र में है।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी ने पीड़िता को कोलाबा स्थित उस होटल में छोड़ने का वादा किया जहां वह रूकी हुई थी। आरोपी ने एक कैब बुक की और पास से शराब खरीदने के लिए वाहन रूकवाया।’

अधिकारी ने कहा, ‘पीड़िता ने हमें बताया कि आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए बाध्य किया और उसे गलत तरीके से छुआ भी। उसने उसके बाद कार में उससे बलात्कार किया।’ पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने इतालवी दूतावास से सम्पर्क किया जिसने उसे स्थानीय पुलिस में मामला दर्ज कराने के लिए कहा।

शिकायत के आधार पर कोलाबा पुलिस थाने में एक ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई और उसके बाद उसे जुहू पुलिस थाने भेज दिया गया जहां घटना कथित रूप से घटित हुई थी। जुहू पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘बलात्कार का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आगे की जांच जारी है।’ पीड़िता गत वर्ष दिसंबर में भारत आई थी और वह 11 जून को मुंबई पहुंची थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *