Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नवी मुंबई में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

नवी मुंबई
पनवेल के कामोठे उपनगर में दो अज्ञात हत्यारों ने अपने घर के बाहर खड़े शांताराम खताल (36) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे घटनास्थल से फरार हो गए। शांताराम खताल व्यापारी थे और उनकी गाड़ियों में लगने वाली बैटरी की दुकान है। घटना बुधवार रात करीब 9.30 बजे कामोठे सेक्टर 6-ए की है। उस समय शांताराम दुधे कॉर्नर स्थित एलोरा हाइट्स इमारत के सामने खड़े थे। उसी समय बाइक पर सवार होकर 2 युवक आए और उन पर गोली चला दी। इसके बाद भागने से पहले हमलावर युवकों में से एक बाइक से उतरा और धारदार हथियार से शांताराम के पेट पर वार किए।
शांताराम के घायल होने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर आ गए। उन्हें कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कामोठे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवदास सोनावणे अपने दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक हत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल सका था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *