Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मॉल के अंदर बिकती थीं ‘जादुई दवाइयां’, एफडीए ने की कार्रवाई

मुंबई
चार दिनों में गोरे हो जाएं, 5 दिनों में मोटापा घटाएं और 10 दिनों में शुगर से निजात पाएं- अगर आप भी ऐसी दवाओं का सेवन करते हैं, तो संभल जाएं। ऐसा दावा कर दवा बेचना न केवल उपभोक्ता को भ्रमित करना है, बल्कि फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार नियमों के साथ खिलवाड़ भी है। एफडीए ने ठाणे के एक नामी मॉल में चलने वाले मेडिकल स्टोर से हजारों की ऐसी आयुर्वेदिक ‘जादुई दवाएं’ बरामद की हैं। एफडीए से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ड्रग ऐंड मैजिक रेमिडिज ऐक्ट के तहत किसी भी दवा की गुणवत्ता को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बेचा जा सकता। ऐसा करना ड्रग ऐंड मैजिक रेमिडिज ऐक्ट का उल्लंघन है। एफडीए कोकण क्षेत्र के ज्वाइंट कमिश्नर वी.टी. पौनिकर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ठाणे के एक मॉल के अंदर कुछ ऐसी दवाइयां बेची जा रही हैं, जिससे शुगर, दिल की बीमारियों से पूरी तरह निजात मिलने का दावा किया जा रहा है।

वहीं, सेक्स पॉवर को बढ़ाने से लेकर डिलिवरी से पहले और बाद में अतिरिक्त ताकत देने वाली दवाइयों को भी उस मेडिकल स्टोर में बेचा जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उस मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। मौके से 25 हजार रुपये की जादुई दवाइयां मिलीं। जांच में पाया गया कि ये दवाइयां मेडिकल स्टोर में ठाणे के यशोधन नगर स्थित एक गोदाम से पहुंचता है। गोदाम पर कार्रवाई करते हुए 5,29,540 रुपये की ऐसी दवाइयां बरामद की गईं। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। इन दवाइयों पर जोर
एफडीए से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टोर और गोदाम से कुल 40 तरह की दवाइयां बरामद की गई हैं, इसमें अधिकतर कथित तौर पर मोटापा कम करने, शुगर से निजात पाने, दिल की धमनियों में ब्लॉकेज को रोकने इत्यादि की हैं। कुछ दवाइयां दिमाग की शक्ति बढ़ाने, डेंगी के दौरान प्लेटलेट्स गिरने से बचाने के साथ ही कैंसर जैसी बीमारी से निजात दिलाने का दावा करने वाली भी हैं। डॉक्टरों के अनुसार इन दवाइयां के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी दूसरी समस्या भी हो सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *