Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद कंपोस्टेबल थैलियों की ओर रुख कर रहे लोगों को फिर झटका लगा

मुंबई
महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद कंपोस्टेबल थैलियों की ओर रुख कर रहे लोगों को फिर झटका लगा है। पूरी तरह से विघटन हो सकने वाली कंपोस्टेबल थैलियों के उपयोग पर भी पाबंदी स्पष्ट हो गई है। महाराष्ट्र प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (एमपीसीबी) की पुस्तिका में चित्र के साथ इसका उल्लेख है। ऐसे में बाजारों में ‘मैं प्लास्टिक नहीं हूं’ लिखकर धड़ल्ले से बिक रही थैलियों की राह भी मुश्किल हो गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ महीनों में बैन के दायरे से इसे हटाया जा सकता है। एक उच्चाधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘अभी कंपोस्टेबल बैग को छूट देने से प्लास्टिक थैलियों पर भी स्टैंप लगाकर मार्केट में उतार दिया जाएगा। हम कंपोस्टेबल बैग की जांच की व्यवस्था बना रहे हैं, जिससे इंस्पेक्टर आसानी से ये बैग पहचान सकें। नई व्यवस्था अमल में लाए जाने के साथ ही कंपोस्टेबल बैग के प्रयोग की छूट होगी। अभी केवल मेडिकल, नर्सरी और कचरे के लिए इन बैगों के प्रयोग की छूट है।’

‘धंधे पर असर’
प्लास्टिक उत्पादक निमेश पुनमिया ने बताया, ‘मैंने एक साल पहले ही कंपोस्टेबल बैग के लाइसेंस का आवेदन किया था। बंदी के बाद हमने ये बैग बनाने भी शुरू कर दिए थे। इन पर पाबंदी से धंधा प्रभावित हो रहा है।’ एक अन्य प्लास्टिक बैग उत्पादक गोपाल शाह ने बताया, ‘हम आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं।’

इन पर हुई कार्रवाई

3,569 दुकानों की जांच की गई 2 से 9 जुलाई के बीच

01 लाख रुपये जुर्माना किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *