Sunday, May 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

वह ट्रेन के दरवाजे पर लटका रहा, लोग बचाने की जगह मजे से बनाते रहे वीडियो

मुंबई. एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक ट्रेन से लटका हुआ है और ट्रेन पूरी स्पीड के साथ बढ़ती जा रही है। वीडियो देखकर ही समझ आ रहा है कि लड़का गलती से फिसल गया है और वो लगातार खुद को बचाने कि कोशिश कर रहा है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये थी कि लड़के को बचाने की जगह कुछ लोग गेट पर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे और तमाशा देखते रहे। पूरे एक मिनट लड़का बचने की कोशिश करता है और आखिरकार उसका हाथ फिसल जाता है और वह नीचे गिर पड़ता है। ये साफ नहीं हो पाया है कि लड़का बचा या फिर उसकी मौत हो गई।

लड़के के बताने के बावजूद किसी ने नहीं की हेल्प
– बताया जा रहा है कि वीडियो को 12 जुलाई को नांदेड़- बैंगलोर एक्सप्रेस में शूट किया गया था। लड़के की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। उसे लटका देख कुछ लोगों ने उससे पूछा की वह जानबूझ कर लटका हुआ है या गिर पड़ा है। इसपर लड़के ने बताया कि वह गलती से गिर पड़ा है। इसके बावजूद लोगों ने चेन खींच कर ट्रेन रोकने का प्रयास नहीं किया और गेट पर खड़े हो वीडियो बना

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *