Saturday, September 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

14 जुलाई का राशिफल 2018

मेष (Aries) – मेष राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद नहीं मिल पाएगी। इससे उदास हो सकते हैं। बिजनेस में सितारे साथ देंगे। किसी खास मामले में आप ज्यादा शंका न रखें। हर बात को अपने तरीके से देखना बंद करें। अधिकारियों पर गुस्सा करने से बचें। आपकी राशि से चौथा चंद्रमा होने के कारण परेशानियां रहेंगी और कामकाज में रुकावटें आ सकती है। माता को भी आपकी वजह से परेशानी हो सकती है। चंद्रमा के कारण आपके मन में किसी तरह की शंका या डर बना रह सकता है। कुछ मामलों में आप खुद से ही परेशान हो सकते हैं। कोई नया काम भी शुरू न करें। ज्यादा फुर्ति और झुंझलाहट के कारण परेशानी हो सकती है। काम समय पर नहीं होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।
क्या करें – किसी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को भगवान का चढ़ाया हुआ प्रसाद खिलाएं।
वृषभ (Taurus) – आप अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। कुछ ऐसे व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए करियर में मददगार रहेंगे। कामकाज में मन नहीं लगेगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। उम्मीद के हिसाब से दिन नहीं बीतेगा। थोड़े उतार-चढ़ाव भी आने की संभावना है। सेहत भी कुछ ठीक नहीं रहेगी। आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। आपका कामकाज बढ़ सकता है। कई मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। संभलकर रहना होगा। मानसिक और शारीरिक थकान से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज हो सकता है आप अपनी पाचन क्षमता से ज्यादा कुछ खा लें।
क्या करें – अग्नि में गुड़ और घी डाल कर पूजा करें।
मिथुन (Gemini) – कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। गुस्से में आकर कुछ बोलेंगे तो खुद के लिए ही परेशानी खड़ी कर लेंगे। कोई भी काम बिना प्लानिंग के न करें। आपका मन भटक सकता है। दूसरों के बारे में आपकी सोच में बदलाव हो सकते हैं। किसी को आपके बारे में कोई गलतफहमी भी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी हो सकती है। बिना सोचे समझे बोलेंगे तो अपने ही लिए परेशानियां खड़ी कर देंगे। आपकी कोई राज की बात भी उजागर हो सकती है। सेहत के मामले में सावधान रहें। मौसमी बिमारियां हो सकती हैं।
क्या करें – गाय को खीर-पूड़ी खिलाएं।
कर्क (Cancer) – पार्टनरशिप या रिश्तों को लेकर आपके मन में किसी तरह की चिंता हो सकती है। उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। बिजनेस में कोई रिस्क न लें। पैसा उधार देने से बचें। अपनी बात मनवाने के लिए पार्टनर पर दबाव न डालें। किसी मामले को लेकर कन्फ्यूजन भी हो सकता है। शारीरिक तौर पर आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। खर्चों और संबंधों को लेकर मन में दबाव रह सकता है। जल्दबाजी और हड़बड़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। सावधान रहें। बिना सोचे समझे कोई कदम न उठाएं। कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। आपको कमजोरी भी महसूस होगी। कोई बड़ा फैसला टाल दें। थकान और आलस्य बढ़ेगा। पुराने रोग परेशान करेंगे।
क्या करें – सौंफ गलाकर खाएं।
सिंह (Leo) – आपसे जो कुछ कहा जाए, उसे ध्यान से सुनें। जो सूचना मिले, उसका लेखा-जोखा रखें। आपको बिल्कुल शांति से और संयम से अपनी बात किसी को समझानी होगी। पुराना काम जो फैला रखा है उसे निपटा लें। खर्चा बढ़ सकता है। नई परिस्थितियों के कारण अपने लक्ष्य से समझौता न करें। चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में है। आपको एक से अधिक कारणों के लिए यात्रा या कोई खास काम करना पड़ सकता है। सोचे हुए काम निपटाने में परेशानियां रहेंगी। लापरवाही से नुकसान भी हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है। आसपास के कुछ लोग आपसे उलझ सकते हैं। पुरानी परेशानी फिर से शुरू हो सकती है। धन हानि के भी योग हैं। आपके मन में कोई न कोई चिंता लगातार बनी रह सकती है।
क्या करें – 1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।
कन्या (Virgo) – नए लोग, नए विचार और नई बातें आपके सामने आ सकती हैं। कोई पुरानी समस्या भी आज आपके सामने आ सकती है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कामकाज में दौड़-भाग ज्यादा हो सकती है। आज का काम कल पर न टालें। कुछ लोग आपको परेशान कर सकते हैं। पैसों के पुराने मामले आज आपके सामने आ सकते हैं। पैसों को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। एक्स्ट्रा खर्चा भी हो सकता है। गुप्त बातें सार्वजनिक होने से आपकी इमेज पर गलत असर पड़ सकता है। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। आपको कमर और बदन दर्द हो सकता है। सावधान रहें।
क्या करें – सूर्य को प्रणाम करें।
तुला (Libra) – धैर्य से काम करें और समय का भी ध्यान रखें। आज आप पर कोई हावी होने की कोशिश करे, तो शांत रहें। बिजनेस कुछ बदलाव करने की कोशिश न करें। आप ज्यादा भावुक हो सकते हैं। आपके दिमाग में एक समय में बहुत सी बातें या बहुत से प्लान रहेंगे। इससे आप खुद ही परेशान रहेंगे। अपनी बात कहने में संकोच और हड़बड़ी न करें। जल्दबाजी के कारण आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। कुछ मामलों में मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिलेगा। फालतू खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। फालतू खर्चा आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। किसी नाजुक मौके पर आप आत्मनियंत्रण भी खो सकते हैं। पेट के रोगों से परेशानी हो सकती है। सावधान रहें।
क्या करें – किसी छोटी कन्या को पान खिलाएं।
वृश्चिक (Scorpio) – दिनभर आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार करने के बारे में विचार कर लें। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। आप किसी मामले या किसी व्यक्ति को छोटा समझ कर उसकी अनदेखी भी कर सकते हैं। इससे आपको आने वाले दिनों में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। पेट के रोग हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।
क्या करें – नाभि पर फूल वाला इत्र लगाएं।
धनु (Sagittarius) – कामकाज में कुछ लोग आपका आइडिया चोरी कर सकते हैं। खर्चा ज्यादा रहेगा। फालतू समय न गंवाए। दुश्मनों से परेशानी हो सकती है। पैसे कमाने के लिए गैर कानूनी तरीके भी आपके दिमाग में आ सकते हैं। इनसे बचने की कोशिश करें। कोई नया काम शुरू न करें। पैसा उधार देने से बचें। पैसों के कुछ मामले सुलझाने का दबाव रहेगा। आपके मन में किसी तरह की चिंता या डर है, तो उसे अपने मन से दूर रखने की कोशिश करें। सावधान रहें। कोई भी नया काम सावधानी से शुरू करना चाहिए। खर्चे पर कंट्रोल करें। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। थोड़ी थकान और बदन दर्द रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। छोटी-मोटी चोट लग सकती है।
क्या करें – गुलकंद खाएं।
मकर (Capricorn) – ऑफिस या फील्ड में अपनी मर्जी के काम करने से बचें। आज काम ज्यादा और खुद में ताकत कम महसूस होगी। धैर्य रखें। आज आप एक साथ कई योजनाएं बना सकते हैं। खुद पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। कोई फैसला बिना किसी से सलाह किए आप अपने मन से न लें। रिश्तों के प्रस्ताव पर अभी कोई फैसला न करें। मानसिक तौर पर खुद को थोड़ा अस्त-व्यस्त महसूस कर सकते हैं। किसी जोखिम भरे मामले को लेकर जोश में भी आ सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। इस राशि के कुछ लोग गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। किसी करीबी या चाहने वाले से विवाद हो सकता है। सावधान रहें। जोड़ों का दर्द भी हो सकता है। एलर्जी या किसी पुराने दर्द से परेशानी हो सकती है।
क्या करें – भगवान राम या विष्णु जी के मंदिर में चंदन चढ़ाएं।
कुंभ (Aquarius) – किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आप दूसरों की मदद लेने के झंझट में न पड़ें। आपको सावधान रहना होगा। फालतू विवाद में उलझने से आपका पैसा और समय खराब हो सकता है। आपको कुछ कामों में ऐसा लगेगा कि किस्मत का साथ नहीं मिल रहा है। आज आप खुद के साथ और आसपास के लोगों से जबरदस्ती करने से बचें।
क्या करें – घर या ऑफिस की पश्चिम दिशा में तेल का दीपक लगाएं।
मीन (Pisces) – कार्यस्थल पर विवादों से बचने के लिए वाणी पर संयम रखें। अच्छे काम करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको कर्म का फल कम ही मिल पाएगा। आज आपके कामकाज में देरी हो सकती है। ज्यादा ही जोश में आने से सोचे हुए कामों में रुकावटें आ सकती हैं। दिन का समय थोड़ा कमजोर भी रहेगा।
क्या करें – हनुमान जी को फल चढ़ाएं।

Spread the love