Sunday, May 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

दिल्ली-NCR में बारिश से लोगों को राहत, UP में अगले 5 दिन बारिश के आसार

यूपी में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राजधानी और आसपास के जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, अधिकांश जिलों में बदली का असर रहेगा और अगले पांच दिनों तक कहीं सामान्य तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। बदली की वजह से गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमन 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21़ डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक पालम में 0.4 मिलीमीटर और रिज में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। विभाग ने दिनभर बादल छाये रहने तथा सामान्य बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि कल के न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस से यह कम है। राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *