Monday, May 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

एक महिला ने करवाया दूसरी का रेप, 3 ग‍िरफ्तार

भिवंडी, महाराष्ट्र के भिवंडी में प्रेम में अंधी महिला ने अपने प्रेमी को दूसरी महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसका कथित बलात्कार करवा दिया। यही नहीं, उसका विडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। पिछले तीन साल में पीड़िता को चार बार गर्भपात करवाना पड़ा। महिला की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन ने महिला के प्रेमी, दूसरी प्रेमिका सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुंबई के कफ परेड की रहने वाली पीड़िता महिला छुट्टी मनाने भिवंडी में अपनी चाची के घर आई थी। 2015 में वहां उसकी दोस्ती मोबाइल की दुकान में सतीश उर्फ भीमराव नकलवार से हुई। सतीश ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद बोरपाडा के एक लॉज में शारीरिक संबंध बनाए।
उसी दौरान पीड़िता को पता चला कि सतीश शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने सतीश से संबंध तोड़ लिया। हालांकि, वह महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा और उसे गर्भवती भी किया। 2015 से जून 2018 के बीच वह दो बार गर्भवती हुई।
दूसरी प्रेम‍िका ने करवाया रेप
इसी बीच, सतीश की पहली प्रेमिका सानिया (बदला हुआ नाम) को दोनों के प्रेम संबंध की भनक लग गई। महिला से सतीश का पीछा छुड़ाने के लिए उसने पीड़िता के पानी में नशे की दवा मिला दी। इसके बाद आरोपी सलीम खान से बलात्कार करवा।
बाद में विडियो से ब्लैकमेल करके 50 हजार रुपये भी मांगे। पीड़िता ने उसे 43 हजार रुपये दे भी दिए। उसने आत्महत्या का मन बना लिया, लेकिन इससे पहले कुछ दोस्तों को बता दिया। इसके बाद यह मामला पुल‍िस के सामने आया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *