Wednesday, May 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

CBSE ने जारी किया नेट का रिजल्ट, एेसे करें चेक

पटना, सीबीएसई ने जुलाई में हुई नेट परीक्षा का रिजल्ट UGC Net Result 2018, जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी।

बता दें कि यूजीसी नेट की परीक्षा आठ जुलाई को 84 विषयों के लिए देश भर के 91 शहरों में आयोजित हुई थी।इस बार नेट की परीक्षा के पेपर में भी बदलाव किया गया था। उम्मीदवारों को इस बार तीन की जगह सिर्फ दो पेपर ही देने पड़े थे। यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए इस बार 11 लाख 48 हजार 235 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

– उम्मीदवार सीबीएसई यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाएं।

-वेबसाइट के होमपेज पर UGC NET July Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें।

-नया पेज खुलेगा, यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

-आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, आप इसे डाउनलोड या इसका प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *