Tuesday, May 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में एक ‘लूटेरा दूल्हा’ पुलिस की गिरफ्त में

मुंबई
मुंबई में एक ‘लूटेरा दूल्हा’ पुलिस की गिरफ्त में आया है। यहां विक्रोली पुलिस की गिरफ्त में आया 37 वर्षीय शौर्य मैट्रिमोनियल साइट्स पर अलग-अलग सात नाम से प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद फर्जी शादी रचाकर वह पत्नी के घर में मौजूद सारा सामान और नकदी लेकर फरार हो जाता था। 32 वर्षीय एक महिला ने पिछले दिनों इस बारे में विक्रोली पुलिस में शिकायत की थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शौर्य को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शौर्य ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में कड़ाई करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक शौर्य ने स्वीकार किया कि उसने महिला से शादी रचाने के बाद उसकी दुकान से 2 लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गया था।

पुलिस की पूछताछ में शौर्य ने यह भी बताया कि वर्ष 2010 में उसकी शादी हो चुकी है। उसका एक पांच साल का बेटा भी है। हालांकि वह पत्नी को बताए बिना मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए महिलाओं को फंसाने का काम किया करता था। फंस जाने के बाद वह फर्जी शादी रचाकर महिला के घर रुकने का नाटक करता था। इसके बाद महिला के घर से सामान लेकर फुर्र हो जाता था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *