Wednesday, May 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में आज एक घंटे नहीं होगी रेलवे टिकट की बुकिंग

मुंबई
गुरुवार को दोपहर 14.15 बजे से 15.15 बजे तक मुंबई में सभी यात्री आरक्षण टिकट बुकिंग केंद्र सेवाएं (पीआरएस केंद्र और इंटरनेट बुकिंग) उपलब्ध नहीं रहेंगी। सेंटर फॉर रेलवे इन्‍फ़र्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने 2 अगस्त, 2018 को दोपहर से मध्यरात्रि तक स्विचओवर प्रक्रिया और लोड टेस्टिंग को सरल व कारगर बनाने के लिए ऑनलाइन मुंबई पीआरएस डिजास्टर रिकवरी ड्रिल की योजना बनाई है। यह तकनीकी अपग्रेडेशन गुरुवार को 14.15 बजे से शुक्रवार को रात 01.20 बजे तक होगा। क्रिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्षेत्र में पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, कोकण रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे के यात्री आरक्षण केंद्र और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *