Wednesday, May 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

खचाखच भरी मुंबई की लोकल ट्रेन में जब अचानक दिखा सांप

मुंबई: मुंबई की लोकल ट्रेन में सांप का एक वीडियो वायरल हुआ है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह टिटवाला से सीएसटीएम की तरफ जा रही लोकल ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक सांप दिखा. सांप डिब्बे में लगे एक पंखे पर लटका था. किसी यात्री की नजर उस पर पड़ी और फिर डिब्बे में हड़कम्प मच गया.

हंगामे के चलते लोकल ट्रेन के उस डिब्‍बे को ठाणे स्टेशन पर खाली कराया गया. इसके बाद उस सांप को निकाला गया और उसके बाद ही ट्रेन आगे बढ़ी. सांप को डिब्‍बे से निकाले जाने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली. वहीं इस मामले में रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि ऐसी आज कोई रिपोर्ट नहीं आई है और हम पता कर रहे है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *