Wednesday, May 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

इंटरनैशनल वॉट्सऐप ग्रुप पर चाइल्ड पॉर्नोग्रफी सर्कुलेट करने वाले गुट का भंडाफोड़

मुंबई
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया जो इंटरनैशनल वॉट्सऐप ग्रुप पर चाइल्ड पॉर्नोग्रफी सर्कुलेट करते थे। इनमें से तीन कॉलेज स्टूडेंट हैं। कुल 217 में से इस ग्रुप में कोई नाबालिग मेंबर नहीं था। ग्रुप में मस्कट, यूके और यूएसए के लोग शामिल थे। आरोपियों पर इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुए हैं। भाईंदर से गिरफ्तार किए गए लोगों क उम्र 18 से 25 साल के बीच है। ग्रुप में शामिल नंबरों की मदद से इनका पता लगाया गया। एसएपी भाईंदर अतुल कुलकर्णी ने यह जानकारी दी। बीबी बैड बॉयज नाम के ग्रुप का ऐडमिन तमिलनाडु के तूतीकोरिन का है और फिलहाल फरार है। इसमें करीब 42 सदस्य महाराष्ट्र से हैं। बाकी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु से हैं।

इस बारे में जानकारी ग्रुप के ही एक सदस्य ने साइबर सेक्यॉरिटी कन्सल्टेंट रितेश भटियांड को दी। शख्स ने बताया कि ग्रुप को अडल्ट पॉर्नोग्रफी के लिए बनाया गया था लेकिन बाद में उस पर चाइल्ड पॉर्न दिया जाने लगा। आरोपियों के खिलाफ आईटी ऐक्ट के तहत इलेक्ट्रॉनिक तरीके से बच्चों के साथ अश्लीलता दिखाने और उस सामग्री को सर्कुलेट करने संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *