Wednesday, May 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

प्यार में ठुकराए प्रेमी ने लड़की को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा

ठाणे
पूर्वी एक्सप्रेस राजमार्ग पर यहां शनिवार को प्यार में ठुकराए एक प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका की छुरा घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि घटना उस वक्त की है जब लड़की स्कूटर से अपने काम पर जा रही थी। एक अधिकारी के मुताबिक, लड़की की पहचान 21 वर्षीय प्राची विकास जैडे के रूप में हुई है। घात लगाकर बैठे प्राची के पूर्व प्रेमी आकाश पवार ने उस पर एक के बाद एक कई वार किए। इस दौरान वहां से कई वाहन निकले और राहगीर हक्के बक्के देखते रह गए। घटना शहर के पंचपखड़ी इलाके में नितिन कंपनी के समीप की है। घटना को अंजाम देने के बाद पवार मौके से फरार हो गया। कुछ राहगीरों ने उसके पकड़ने के प्रयास किया लेकिन पवार ने खून से सना चाकू उनकी ओर लहराया जिसके बाद लोग पीछे हट गए। लोगों ने राजमार्ग पर पड़ी खून से लथपथ लड़की को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पवार की खोज की और आखिरकार घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर जिले के भिवंडी शहर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में पता चला है कि लड़की के पिछले तीन साल से पवार के साथ दोस्ताना संबंध थे लेकिन कुछ महीने पहले दोनों अलग हो गए थे। पवार ने उसका पीछा करना और उसे परेशान करना नहीं छोड़ा। प्राची के घर के पास पवार ने उस पर हमला किया था और जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद प्राची ने 11 जून को उसके खिलाफ कपूरबावड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *