Thursday, May 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बनाई बनावटी वाहन बीमा पॉलिसी, चार गिरफ्तार

मुंबई
दहिसर क्राइम ब्रांच ने बनावटी बीमा पॉलिसी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम पंकज गिरी, आनंद गिरी, योगेश मिश्र और सुशील दुबे हैं। सीनियर इंस्पेक्टर सुनील जाधव के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो ने बनावटी बीमा पॉलिसी बनाई थी, जबकि दो ने फर्जी सॉफ्टवेअर बनाया था। ये लोग पीयूसी वैन में बैठकर यह रैकेट चलाते थे। जब भी दोपहिया वाहन वाले इनसे संपर्क करते थे, आरोपी उनसे उनके वाहन की पॉलिसी वहीं बनाकर देने को वादा करते थे। उनके मोबाइल पर जो फर्जी सॉफ्टवेअर था, उसके जरिए वह वाहन का नंबर और बीमा का कोई भी नंबर दर्ज कर देते थे और वाहन चालक को इसका वॉट्सऐप कर उसका खुद ही प्रिंट आउट निकालने को कह देते थे।

वाहन चालक से यह करीब 800 रुपये प्रीमियम ले लेते थे। वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने पर वाहन चालक को बीमा की रकम मिलती ही नहीं थी। अब तक की छानबीन में करीब 324 फर्जी वाहन बीमा पॉलिसी का पता चला है, पर जांच अधिकारियों का कहना है कि यह संख्या बाद में बहुत ज्यादा निकलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *