Friday, May 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत बिगड़ी, एम्स पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई। उनका हालचाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) पहुंचे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी एम्स जाकर पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उधर, एम्स प्रशासन ने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें पिछले 3 दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया है।
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। इसके बाद स्मृति ईरानी उन्हें देखने के लिए एम्स पहुंची थीं। स्मृति ईरानी ने वाजपेयी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मुलाकात की और पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पूर्व प्रधानमंत्री को बीते 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें यूटीआई इंफेक्शन, लीवर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी बीमारियों के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह से अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक बताई जा रही है। एक्‍स के अनुभवी डॉक्‍टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। गौरतलब है कि भाजपा के संस्थापकों में शामिल वाजपेयी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
काफी दिनों से बीमार हैं वाजपेयी
आपको बता दें कि वाजपेयी काफी दिनों से बीमार हैं और वह करीब 15 साल पहले राजनीति से संन्यास ले चुके थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने लाल कृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर भाजपा की स्थापना की थी और उसे सत्ता के शिखर पहुंचाया। भारतीय राजनीति में अटल-आडवाणी की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई है। अटल बिहारी देश के उन चुनिन्दा राजनेताओं में से हैं जिन्हें दूरदर्शी माना जाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में ऐसे कई फैसले लिए जिसने देश और उनके खुदके राजनीतिक छवि को काफी मजबूती दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *