Friday, May 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बॉलीवुड अभिनेत्री ने किया बच्चा तस्कर गैंग का भंडाफोड़, एक बच्चे की कीमत थी 45 लाख

मुंबई, अपने आंख-नाक-कान खुले रखें तो समाज में बहुत से गलत काम रोके जा सकते हैं। इस ज्वलंत उदाहरण पेश किया है बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति सूद ने। उनकी मदद से एक ऐसे बच्चा तस्कर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जो अब तक करीब 300 बच्चों को अमेरिका में 45-45 लाख रुपए में बेच चुका है। इस गिरोह का सरगना राजूभाई गमले वाला गुरुवार को मुंबई में पकड़ा गया।

फिल्म रिवॉल्वर रानी में काम कर चुकी अभिनेत्री प्रीति सूद ने दैनिक जागरण को बताया कि इसी वर्ष चार मार्च को उनके किसी परिचित ने फोन पर बताया कि वर्सोवा के एक ब्यूटी पार्लर में 10-12 वर्ष की दो बच्चियों का मेकअप किया जा रहा है। उसने बच्चियों की स्थिति संदेहास्पद बताई। रविवार होने के बावजूद प्रीति घर पर नहीं रुकी। वह पार्लर पहुंचीं तो तीन लोगों को लेडीज पार्लर के बाहर खड़ा पाया।

ग्राहक बनकर पार्लर पहुंचीं प्रीति ने बच्चियों से बात शुरू की, तो पता चला कि वह एक अंकल के साथ गुजरात से आई हैं। माता-पिता के बारे में पूछने पर बच्चियों ने चुप्पी साध ली। बच्चियों से प्रीति को बात करते देख तीनों लोग अंदर आ गए और झगड़ा शुरू कर दिया। लेकिन प्रीति तब तक 100 नंबर डायल कर चुकी थीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *