Friday, May 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

सौतेले पिता ने किया रेप

अंबरनाथ: सौतेले पिता के खिलाफ 17 वर्षीय बेटी ने अंबरनाथ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकरी के अनुसार, पीड़िता की मां ने आरोपी से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसने सौतेली बेटी को यौन शोषण शुरू कर दिया। इस बीच, लड़की गर्भवती भी हुई और उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा उसने एक संस्था को दे दिया। मई 2018 में पीड़िता की कर्नाटक में शादी हो गई, लेकिन आरोपी वहां जाकर भी उसके साथ बलात्कार करता रहा। आखिरकार, पीड़िता ने मां को सब कुछ बता दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *