Monday, August 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का हार्ट अटैक से निधन

मुंबई
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का दिल्ली स्थित अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। 63 साल के कामत कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उन्हें हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुदास कामत मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके थे।
गुरुदास कामत कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री थे। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1954 को हुआ था। वह मुंबई के नॉर्थ वेस्ट से एक बार और मुंबई नॉर्थ ईस्ट से चार बार कांग्रेस के सांसद चुने गए थे। वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य भी रहे हैं। बुधवार की सुबह उन्हें हार्ट अटैक पड़ने पर दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया वहां कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने उनके निधन की घोषणा कर दी। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंची थीं।
गुरुदास कामत के अचानक निधन से शोक की लहर दौड़ पड़ी। बीजेपी सांसद पूनम महाजन और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, कामत के अचानक निधन से बड़ा धक्का लगा है। मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूं।
ट्वीट करके गुरुदास ने दी थी बकरीद की बधाई
बता दें कि गुरुदास कामत ने एक दिन पहले ही ट्विटर पर ट्वीट करके लोगों को बकरीद की बधाई दी थी। उन्होंने 21 अगस्त को 11 बजकर 14 मिनट पर ट्वीट किया था, ईद उल अजहा के पुरमुस्सर्रत मौके पर आप सभी को तहे दिल से मुबारकबाद।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *