Monday, August 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबईकरों को करना होगा अब और इंतजार, अपने घर के लिए मुंबई बोर्ड की लॉटरी सबसे अंत में

मुंबई
मुंबई में खुद के आशियाने का सपना आंखों में लिए म्हाडा मुंबई बोर्ड की लॉटरी का इंतजार कर रहे लोगों को लॉटरी के लिए अब हर साल इंतजार करना होगा। क्योंकि म्हाडा ने मुंबई बोर्ड की लॉटरी सबसे अंत में लेने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार ऐसा इसलिए किया जाएगा, ताकि अन्य स्थानों के लिए निकाले जाने वाली लॉटरियों को आवेदकों का साथ मिल सके। बता दें कि मुंबई में खुद की एक छत हो यह सपना तो हर कोई देखता है लेकिन गगनचुंबी इमारतों की तरह घरों के दाम भी आसमान-सी ऊंचाइयों पर होने के कारण कम लोगों का ही यह सपना पूरा हो पाता है। इसलिए बहुत से लोग म्हाडा की मुंबई बोर्ड की लॉटरी का इंतजार करते हैं। लेकिन इस वर्ष अबतक मुंबई बोर्ड के लॉटरी की तारीख घोषित नहीं की गई है। जबकि अन्य बोर्डों की लॉटरियों की या तो तारीख घोषित कर दी गई है या ‌फिर उनके परिणाम। हाल ही में म्हाडा पुणे बोर्ड की लॉटरी निकाली गई है, जबकि कोंकण बोर्ड की लॉटरी 25 अगस्त को निकाली जाएगी। मुंबई बोर्ड की लॉटरी का नंबर सबसे अंत में आएगा।

अन्य लॉटरियों को मिल सके आवेदकों का साथ
म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह सच है कि म्हाडा मुंबई बोर्ड की लॉटरी सबसे अंत में निकाली जाएगी, ताकि कोंकण और पुणे बोर्ड की लॉटरियों को आवेदकों का साथ मिल सके। उन्होंने बताया कि मुंबई बोर्ड के लिए घरों की संख्या भी तय कर ली गई है। म्हाडा द्वारा इस लॉटरी का प्रचार जून के अंत में ही किया जाना था, लेकिन कोंकण बोर्ड और पुणे बोर्ड की लॉटरी की तारीख करीब होने के चलते मुंबई बोर्ड की लॉटरी नहीं निकाली गई। अधिकारी ने यह भी बताया कि अब म्हाडा इसी फॉर्मुले के अनुरूप आने वाली सभी लॉटरियां निकालेगी। कोंकण बोर्ड के 9018 घरों की लॉटरी 25 अगस्त को निकाली जाएगी। उसी दिन म्हाडा मुंबई बोर्ड के लॉटरी की घोषणा कर सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *