Monday, August 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया मुफ्त बस यात्रा का तोहफा

लखनऊ, बहनों को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर मुफ्त सुविधा का तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम प्रबंधन इस बार भी बहनों के आवागमन के लिए अपनी बसों में निश्शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएगा। यह व्यवस्था परिवहन निगम की सभी सेवाओं में लागू होगी। 25 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 26 की रात 12 बजे तक सफर में महिला यात्रियों से पैसा नहीं लिया जाएगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरुप्रसाद ने इस पर गुरुवार को निर्णय ले लिया है। इस आशय के निर्देश सभी क्षेत्रों को जारी कर दिए गए हैं।
महिला यात्रियों को लाभ
प्रधान प्रबंधक राजेश वर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर महिला यात्रियों को निश्शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन निगम की सभी सेवाएं एसी हों या नान एसी पूरे चौबीस घंटे तक मुफ्त यात्रा उपलब्ध कराएंगी।
समय से बस में होना होगा सवार
25 अगस्त की मध्य रात्रि से प्रभावी होने वाले इस आदेश के मुताबिक महिला यात्रियों को रात 12 बजे के बाद सभी क्षेत्रों से चलने वाली बसों में यह सुविधा मिलेगी। 26 अगस्त की रात 12 बजे से पहले निश्शुल्क यात्रा के लिए रोडवेज बस में बैठना अनिवार्य होगा।
जीएम राजेश वर्मा के मुताबिक रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए निश्शुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया है, लेकिन साथ में चलने वाले पुरुष यात्रियों को टिकट लेना होगा। बच्चियों को छोड़कर तय उम्र पांच साल से ऊपर 12 वर्ष तक की उम्र तक के बच्चे का नियमानुसार हॉफ टिकट और और से ऊपर के पुरुषों को पूरा टिकट लेना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *