Sunday, August 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

14 साल की लड़की घर में थी अकेली, 23 साल के पड़ोसी ने रेप कर मार डाला

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 14 साल की नाबालिग की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई.घटना गुरुवार शाम की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. भिवंडी के मानकोली में रहने वाली नाबालिग शाम को स्कूल से घर वापस आयी. उस वक्त घर के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे.पड़ोस में रहने वाला 23 वर्षीय युवक घर में घुस आया और नाबालिग से उसने दुष्कर्म किया.
पोल खुलने की डर से उसने नाबालिग की पहले गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की , फिर पानी के टब में डुबोने लगा. जिससे नाबालिग की मौत हो गई. घर लौटने पर परिवार वालों को घटना का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई. इस मामले में भिवंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहक़ीक़त शुरू कर दी है. ठाणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है. उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाले 23 वर्षीय राहुल बुधावाले के रूप में हुई है. आरोपी नजदीक के एक गोदाम में काम करता है

इससे एक पखवाड़े पहले भी ठाणे जिले में नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना हो चुकी है. जब फ्रेंडशिप डे मनाने की बात कहकर 16 वर्षीय एक लड़की के साथ दो युवकों ने रेप किया था. एक पुलिस अफसर के मुताबिक 18 और 22 वर्ष के युवकों ने नाबालिग से बलात्कार किया था.शिकायत के मुताबिक दोनों ने लड़की से संपर्क किया और उसे फ्रेंडशिप डे मनाने के लिये साथ चलने को कहा. चूंकि लड़की दोनों को जानती थी इसलिए वह उनके साथ चली गयी. बाद में दोनों युवकों ने नाबालिक को हवस का शिकार बना लिया.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *