Saturday, August 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

‘सरकार खरीदे आरके स्टूडियो, बनवाए फिल्म संग्रहालय’

मुंबई
हिंदी फिल्मों के स्वर्णिम इतिहास की एक महत्वपूर्ण वास्तु और बॉलिवुड के ‘शो मैन’ राज कपूर द्वारा चेंबूर में स्थापित ‘आर. के. स्टूडियो’ में फिल्म संग्रहालय बनाने की मांग मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की है। अपनी इस मांग के संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पिछले 70 वर्षों से आर.के. स्टूडियो फिल्म जगत की शान रहा है। आर्थिक कारणों से कपूर परिवार इस स्टूडियो के बेचना चाहता है। अब इसे सहेजने की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि सरकार खुद कपूर परिवार से यह स्टूडियो खरीदे और इसमें भारतीय फिल्मों का एक संग्रहालय बनाए, ताकि हिंदी फिल्म जगत का यह ऐतिहासिक स्टूडियो और फिल्मों का इतिहास यहां धरोहर के रूप में आगामी पीढ़ियों के लिए संरक्षित हो सके।

बढ़ते खर्च से परेशान कपूर परिवार
चेंबूर में स्थित आर. के. स्टूडियो कपूर परिवार की पारिवारिक संपत्ति है। राज राज कपूर ने 1948 में हिंदी फिल्मों की शूटिंग के लिए यह स्टूडियो बनाया था। समय के साथ-साथ चेंबूर में भयानक रूप से बढ़े ट्रैफिक, खराब रास्ते और प्रदूषण के कारण फिल्म वाले यहां शूटिंग के लिए आने से कतराने लगे। इससे स्टूडियो की आय घटती चली चली गई। परिणामस्वरूप इसके रखरखाव का खर्च वहन करने में कपूर परिवार खुद को असमर्थ पाने लगा। पिछले वर्ष इस स्टूडियो में आग लग गई और इसका वैभव और भी धूमिल हो गया। इस स्टूडियो को बेचने के लिए मजबूर होने पर कपूर परिवार के सदस्य ऋषि कपूर, करीना कपूर और रणधीर कपूर ने दुख भी जताया है।

आरके का गणेशोत्सव
हर साल गणेशोत्सव में कपूर परिवार इसी स्टूडियो में गणेशोत्सव के दौरान गणेश जी की स्थापना करते हैं। चेंबूर में आरके का गणेशोत्सव मुंबई के प्रसिद्ध गणेशोत्सव में से एक है। इस अवसर पर कपूर परिवार यहां आता है। अलावा इसके बॉलिवड के कई स्टार यहां गणपति दर्शन के लिए आते हैं। स्टूडियो को बेचने की खबर के बाद कहा जा रहा है कि इस साल आरके का यह आखिरी गणेशोत्सव होगा।

कई फिल्में दी हैं
हिंदी फिल्म उद्योग को आर. के. स्टूडियो ने कई बेहतरीन सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें राज कपूर की आवारा, बरसात, बॉबी, प्रेमरोग, संगम, श्री 420 जैसी सदाबहार फिल्में भी शामिल है। अलावा इसके भारतीय फिल्मों को अनेक कलाकार और तकनीशियन आर.के.स्टूडियो ने दिए हैं। आज भी कई कलाकारों के इसके साथ भावनात्मक संबंध है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *