Thursday, August 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गायब हुईं पांचों लड़कियां मिलीं, फेल होने पर भागी थीं घर से

मुंबई
मुंबई के कोलाबा से शुक्रवार को गायब हुई पांचों छात्राएं शनिवार शाम को मिल गईं। इन्हें कुर्ला स्टेशन पर खोजा गया। सभी लड़कियां आठवीं क्लास में पढ़ती हैं और शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वापस अपने घर नहीं गई थीं।
पुलिस के अनुसार, गायब छात्राएं टैक्सी और लोकल ट्रेन से मरीन लाइंस से हैंगिंग गार्डन, दादर, दादर से ठाणे और ठाणे से वापस दादर आती-जाती रहीं। इसी दौरान वे कुर्ला स्टेशन के सीसीटीवी में दिखाई दीं, तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। परिजन ने मीडिया को बताया कि लड़कियां कोलाबा के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं।

कुछ दिन पहले स्कूल का एग्जाम हुआ था, जिसका रिजल्ट शुक्रवार को ओपन डे मीटिंग में घोषित किया गया। पांचों लड़कियां एक विषय में असफल रही थीं। बताया जा रहा है कि इससे हताश होकर वे घर वापस जाने की बजाय इधर-उधर घूमने निकल गईं। इलाके की जानकारी न होने से वे भटक गईं। किसी के पास मोबाइल भी नहीं था। इस वजह से उन्हें खोजने में काफी दिक्कत आई। मुंबई पुलिस की कार्रवाई से खुश होकर परिजन ने पुलिस का अभिनंदन किया और उन्हें मिठाई खिलाई।

बता दें कि उन्हें करीब ढाई बजे तक स्कूल से घर पहुंच जाना चाहिए था। पुलिस के अनुसार, लड़कियों के गायब होने की खबर से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दक्षिण प्रादेशिक विभाग प्रवीण पडवल के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। देर रात तक लड़कियों के घर वापस नहीं आने पर उनके अभिवावकों ने कोलाबा पुलिस स्टेशन परिसर का घेराव किया।

उन्हें किसी भी हाल में अपनी बेटियां वापस चाहिए थीं। देर रात तक पुलिस स्टेशन परिसर में लड़कियों के परिवार वाले और मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। बताया कि रहा है कि लड़कियां शाम साढ़े 4 बजे तक मरीन ड्राइव पर थी। इसके बाद अचानक गायब हो गईं। खबर वायरल होते ही मुंबई पुलिस सकते में आ गई और उन्होंने किसी अनिष्ट की आशंका से तालाशी में दिन-रात एक कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *