Friday, October 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

जन्माष्टमी पर दही हांडी उत्सव में एक व्यक्ति की मौत, 150 घायल

मुंबई: जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को आयोजित दही हांडी कार्यक्रम के दौरान मुंबई और उपनगरों में हुए हादसों में एक गोविंदा की मौत हो गई जबकि 150 घायल हो गए.

क्षेत्र के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी ठाणे जिले में हुए हादसे में 10 और 12 साल के दो बच्चों सहित 13 गोविंदा घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायल गोविंदाओं को ठाणे और कल्वा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि मध्य मुंबई के धारावी में आज दोपहर दही हांडी कार्यक्रम के दौरान कुश खांडारे (20) जैसे ही मानव पिरामिड की पहली श्रृंखला पर चढ़ा उसे मिर्गी का दौरा पड़ा.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खांडारे को तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह धारावी के एक चॉल का रहने वाला था. अधिकारी ने बताया कि रात आठ बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार, मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में 150 गोविंदा घायल हुए हैं.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *