Wednesday, August 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ों सहित दो गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगड जिले से जिलेटिन की छड़ों और डेटोनेटर सहित विस्फोटक पदार्थों का जखीरा बरामद हुआ है और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि मुंबई से लगे हुए रायगड जिले के मानगांव तहसील के ढालघर गांव में मोहम्मद उमर जाहिर काजी के घर पर छापा मारकर जिलेटिन की 46 छड़ें, कुछ डेटोनेटर और अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक रखने का मकसद गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ना है। विस्फोटक की जब्ती के बाद काजी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मिले इनपुट के आधार पर एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो काजी को विस्फोटक पदार्थ बेचा करता था। उसे रत्नागिरि जिले से गिरफ्तार किया गया है।

रायगड के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि अरब सागर में हाल ही में मछली पकड़ने के दौरान हुए विस्फोट में कुछ मछुआरे घायल हो गए थे। इसकी जांच के दौरान ही पुलिस को काजी सहित अन्य लोगों के बारे में पता चला जो अवैध तरीके से मछली पकड़ने के लिए विस्फोटक बेचते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *