Monday, August 17metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गणेश भक्तों के लिए हाइवे टोल फ्री

मुंबई: गणेशोत्सव के लिए गांव जाने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने एक निश्चित अवधि के लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और कोल्हापुर होकर कोकण जाने वाले हाइवे को टोल फ्री कर दिया है। सार्वजनिक निर्माण मंत्री (सार्वजनिक उपक्रम) एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

बता दें कि हर साल मुंबई से हजारों लोग गणोशोत्सव में कोकण जाते हैं। इसे ध्यान में रखकर मंत्रालय में गुरुवार को एक विशेष बैठक हुई। इसमें सार्वजनिक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे, गृह राज्यमंत्री (ग्रामीण) दीपक केसरकर के अलावा कई आला अफसर मौजूद थे। इसी बैठक में टोल न लेने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद मंत्री शिंदे ने घोषणा की कि गणेशोत्सव के लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और कोल्हापुर होकर कोकण जाने वाले वाहनों को टोल नहीं देना पड़ेगा। यह छूट 10 से 13 सितंबर के बीच कोकण जाने वाले वाहनों और गणेश विसर्जन के बाद 23 सितंबर तक वापस आने वाले वाहनों को ही मिलेगी। एसटी बसों पर भी यह छूट लागू होगी। कोकण जाने वाले वाहनों को पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के दफ्तर से ‘गणेशोत्सव 2018 कोकण दर्शन’ नाम का एक विशेष स्टिकर जारी किया जाएगा।

मुंबई: बप्पा के आगमन में महज 6 दिन बचे हैं और बीएमसी ने गुरुवार तक गणपति पंडालों के 81 प्रतिशत आवेदनों को मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार, 2749 वैध आवेदनों में से 2233 को मंजूरी दी जा चुकी है जबकि 229 पर प्रक्रिया जारी है। 287 मंडलों के आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। हालांकि इन रद्द आवेदनों के लिए भी रास्ता निकालने की कोशिश जारी है। बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति के अध्यक्ष नरेश दहिबावकर ने बताया, ‘हमने मंडलों को संबंधित अधिकारियों से चर्चा करके रास्ता निकालने को कहा है। हम अदालत के निर्देशानुसार ही मंडलों को तैयारी करने के लिए कह रहे हैं।’

जनजागृति पर जोरः गणेशोत्सव के दौरान प्लास्टिक बंदी पर बीएमसी के प्रेजेंटेशन दिखाए जाएंगे। समन्वय समिति के माध्यम से बीएमसी इस बारे में जनजागृति की कोशिश में लगी है। आईएएस अधिकारी निधि चौधरी ने कहा कि हम प्लास्टिक बंदी के संदेश को अधिकतम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। ट्रैफिक पुलिस, डेल्टा फोर्स रहेगी मुस्तैद

दो रूट, कितना टोल• मुंबई-गोवा सड़क मार्ग से कोकण जाने के लिए नवी मुंबई स्थित वाशी टोल नाका पर ही 35 रुपये टोल अदा करना पड़ता है• मुंबई-बेंगलुरु मार्ग से कोल्हापुर से कोकण जाने के लिए करीब 450 रुपये से लेकर 550 रुपये तक टोल भुगतान करना पड़ता है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *