Sunday, August 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

वसई : पालघर क्राइम ब्रांच की वसई यूनिट ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो पिछले आठ वर्षों में नौकरी दिलाने के नाम पर बांग्लादेश से सैकड़ों लड़कियों को भारत लाकर देह व्यापार के दलदल में झोंक चुका है। उम्र के हिसाब से लड़कियों का सौदा करने वाले इस शख्स पर पालघर, मुंबई व पुणे में कई मामले दर्ज हैं। इससे पूर्व पुलिस उसके 7 साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पालघर क्राइम ब्रांच के वसई यूनिट के पुलिस निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सैदुल मुस्लिम शेख (38) पिछले आठ सालों से फरार चल रहा था। उस पर पालघर में तीन व मुंबई-पुणे में दो-दो मामले पीटा ऐक्ट के तहत दर्ज हैं। वनकोटी ने बताया कि शेख बांग्लादेश का रहने वाला है। वह बांग्लादेश से गरीब नाबालिग लड़कियों व महिलाओं को मुंबई में नौकरी दिलाने के बहाने लाता था और उन्हें दलाल के माध्यम से देह व्यापार के लिए बेच देता था। वह नाबालिग लड़कियों की उम्र के हिसाब से 1 लाख से डेढ़ लाख रुपये व महिलाओं को 30 हजार से 40 हजार रुपये में बेच देता था। बेचने के बाद आधी रकम यहां से हवाला के जरिए पीड़ित लड़कियों व महिलाओं के परिवार को पहुंचा देता था। यह काम वह वर्ष 2010 से कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शेख ने सैकड़ों महिलाओं व लड़कियों को भारत के अलग-अलग राज्यों में बेचा है। इनमें ज्यादातर नाबालिग लड़कियां हैं।

सैदुल शेख डोंबिवली में रहकर निर्माणाधीन इमारतों में मजदूरी कर रहा था। हर चार महीने बाद वह बांग्लादेश जाकर लड़कियों व महिलाओं को भारत लाता था। शेख ने फर्जी कागजात के जरिये अपना भारतीय आधार कार्ड व पैनकार्ड भी बनवा लिया था। पुलिस धारा 370अ, 376, 328, 341, 323, 504, 506 पीटा ऐक्ट 4,5 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *