Saturday, August 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

विदेश भागने की फिराक में था आरोपी नामी क्लब में महिला से िकया गया बलात्कार!

मुंबई: एलटी मार्ग पुलिस ने बलात्कार, ब्लैकमेल और चीटिंग के आरोप में 24 वर्षीय धरन शाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी धरन के खिलाफ गिरगांव इलाके के सबसे पॉश क्लबों में से एक नामी में 29 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया और उसकी कुछ निजी तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी धरन के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी धरन पढ़ाई के लिए कनाडा रवाना होने के बहाने देश छोड़ने वाला था। मगर, पीड़िता की शिकायत के बाद वह पुलिस ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि आखिर क्लब के भीतर प्राइवेट रूम नहीं होने के बावजूद आरोपी ने बलात्कार किया कैसे/ क्या उसने अपने पिता और इसी क्लब के सेक्रेटरी के पद का गलत इस्तेमाल किया/ वहीं, पीड़िता ने क्लब के भीतर ही आरोपी पर रेप करने का इल्जाम लगाया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस क्लब के सेक्रेटरी हितेश शाह का बेटा है। उधर, आरोपी के परिवार वालों ने मीडिया से कहा, ‘हमारे बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है।’
पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। सोमवार तक उसे पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *