Sunday, August 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

तीनों लाइन पर रहेगा मेगा ब्लॉक

मध्य रेलवे: कल्याण-ठाणे सेक्शन में अप-फास्ट लाइन पर सुबह 11.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान सुबह 10.54 बजे से शाम 4.19 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाएं कल्याण और ठाणे के बीच अप स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी और सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। इसी तरह सुबह 10.16 बजे से दोपहर 3.22 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली सभी डाउन फास्ट लाइन की सेवाएं अपने संबंधित निर्धारित हॉल्ट के अलावा घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड और दिवा स्टेशन पर रुकेंगी और अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
पश्चिम रेलवे: चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल सेक्शन में सुबह 10.35 बजे से 15.35 बजे तक अप-डाउन धीमी लाइनों पर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान अप-डाउन धीमी लाइन की सभी ट्रेनों को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल के बीच फास्ट लाइनों पर चलाया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण अप-डाउन दिशा की कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी।
पहुंचेगी।
हार्बर लाइन: कुर्ला-वाशी सेक्शन में अप-डाउन हार्बर लाइनों पर सुबह 11.10 बजे से दोपहर 4.10 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान सुबह 10.34 बजे से दोपहर 3.39 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल/बेलापुर/वाशी के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.21 बजे से दोपहर 3.41 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटने वाली सभी अप हार्बर लाइन सेवाएं निरस्त रहेगी। ब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कुर्ला एवं वाशी-पनवेल खंडों पर विशेष सेवाएं चलाई जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *