Friday, August 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

देश छोड़ने से पहले माल्या की जेटली से मुलाकात पर हंगामा

नई दिल्ली : भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने बुधवार को बड़ा दावा किया कि भारत छोड़ने से पहले वह वित्त मंत्री से मिले थे। माल्या के इस दावे को विपक्षी दलों ने हैरत में डालने वाला बताया और मोदी सरकार और अरुण जेटली पर जमकर हमले किए। जेटली ने सफाई दी कि माल्या झूठ बोल रहे हैं, 2014 के बाद से मैंने उन्हें (माल्या) मिलने का वक्त ही नहीं दिया। बाद में माल्या ने अपने दावे को थोड़ा नरम करते हुए कहा कि जेटली से मेरी औपचारिक मुलाकात नहीं हुई थी। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
माल्या बुधवार को प्रत्यर्पण की सुनवाई के लिए लंदन के वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचे, तो पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें देश से भागने के लिए आगाह किया गया था। इस पर माल्या ने कहा कि जिनीवा में अपनी मीटिंग के लिए मैं भारत से रवाना हुआ। इससे पहले मैं वित्त मंत्री से मिला था और (बैंकों के साथ) सेटलमेंट की पेशकश दोहराई थी।
माल्या ने 2016 में भारत छोड़ दिया था और तब अरुण जेटली ही वित्त मंत्री थे। अपने ब्लॉग में जेटली ने लिखा कि वह राज्यसभा सदस्य थे और कभी-कभी सदन में आते थे। सदन की कार्यवाही के बाद एक बार मैं अपने कमरे की तरफ जा रह था। वह दौड़ते हुए मेरी तरफ आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सेटलमेंट के लिए एक ऑफर तैयार कर रहा हूं। मैंने उनके ऑफर को जानने की भी कोशिश नहीं की। माल्या के दावे पर कांग्रेस ने कहा कि हम बार-बार कह रहे हैं कि माल्या, नीरव मोदी और कई अन्य को जानबूझकर बाहर जाने दिया गया। भगोड़ों का साथ और लुटेरों का विकास ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है। वहीं, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि नीरव मोदी के देश छोड़कर जाने से पहले पीएम उनसे मिलते हैं। विजय माल्या के देश से छोड़कर जाने से पहले वित्त मंत्री उससे मिलते हैं। इन बैठकों में क्या पकाया जा रहा था/ जनता यह जानना चाहती है। भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि समूची भाजपा को माल्या से रिश्तों पर सफाई देनी चाहिए। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी सरकार घोटालेबाजों और भगोड़ों के साथ हाथ मिलाए है।
माल्या के दावे से विपक्ष को मिला बारूद जेल के विडियो से प्रभावित
माल्या ने मीडिया से कहा कि वह कोर्ट में दिखाए गए मुंबई की जेल के विडियो को देखकर प्रभावित हैं। मुंबई की आर्थर रोड जेल की 12 नंबर बैरक को जेल प्रशासन ने अच्छी तरह संवारा है। बता दें कि माल्या ने कहा था कि भारतीय जेलों की हालत बेहद खराब है, इसलिए उसे भारत को न सौंपा जाए। प्रत्यर्पण से बचने के लिए माल्या की इस दलील के बाद ब्रिटिश कोर्ट ने भारतीय अधिकारियों से जेल का विडियो पेश करने को कहा था।
एक बार संसद भवन के गलियारे में वह (माल्या) दौड़ते हुए मेरे पास आए और कहा कि मैं सेटलमेंट का ऑफर तैयार कर रहा हूं, लेकिन मैंने कहा कि आप बैंकों के सामने इसे रखें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *