Monday, November 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

माल्या पर भाजपा को मिला शिवसेना का साथ

मुंबई: विजय माल्या के बयान के कारण मुश्किलों में घिरे वित्त मंत्री अरुण जेटली को सहयोगी पार्टी शिवसेना का साथ मिला है। शिवसेना ने जेटली के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों को हास्यास्पद बताया। पार्टी ने सवाल पूछा है, ‘अगर कांग्रेस को माल्या के लंदन भागने से पहले जेटली से मिलने की जानकारी थी, तो वह इतने वर्षों तक चुप क्यों रही। यह विवाद 2019 के आम चुनाव की तैयारी का एक हिस्सा है।’

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय लिखा, ‘माल्या झूठा है। उसके बयान के आधार पर जेटली को आरोपी बनाने की क्या जरूरत है, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा किया है।’ संपादकीय में कहा गया है, ‘बैंक माल्या की पेशकश के लिए तैयार नहीं थे और इसीलिए उसने संसद में जेटली से मुलाकात की। खुद के सांसद रहते माल्या को संसद परिसर में घूमने का अधिकार था। ऐसे में कांग्रेस नेता पी.एल. पुनिया का यह आरोप पूरी तरह से हास्यास्पद है कि जेटली भी मामले में आरोपी हैं।’ हाल में महंगाई के खिलाफ ‘भारत बंद’ में शिवसेना तटस्थ रही थी• अब उसने माल्या के मुद्दे पर भाजपा का साथ दिया है• भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने शनिवार को कहा कि शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की कोशिश रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *