Friday, October 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्री की जेब से उड़ाया मोबाइल फोन, सीसीटीवी कैमरे ने सिर्फ चार मिनट में पकड़वाया

नागपुर: रेलवे स्टेशन पर एक चोर ने प्लेटफॉर्म पर सोते हुए यात्री के पॉकेट से मोबाइल फोन उड़ाया और सतर्क आरपीएफ टीम ने उसे सिर्फ चार मिनट में पकड़ लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और इसी के सहारे आरोपी इतनी जल्दी पकड़ा गया। जीआरपी की गिरफ्त में आये आरोपी का नाम शेख शब्बीर शेख बब्बू है। वह स्टेशन पर ही रहता था। बुधवार को प्लेटफॉर्म पर एक यात्री को सोता देख उसने चुपके से उसका फोन उड़ा लिया और पकड़ा गया।
नागपुर रेलवे स्टेशन पर हाईटेक सिक्यूरिटी कैमरे लगे हैं। इनकी सहायता से ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने शेख को फॉलो किया और वह जैसे ही वह बाहर निकला उसे तीन अन्य जवानों की सहायता से धर दबोचा। उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।

Spread the love